Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeसरोकारतीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा, त्रिवेणी संगम...

तीर्थ एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा, त्रिवेणी संगम सगनी घाट

आनंद साहू +91 9977213194

शिवनाथ, आमनेर और कोड़िया – ननकट्ठी नाला के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्वामी सुजनानंद जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राम जानकी आश्रम आनंदधाम सगनी की ख्याति दिनों दिन बढ़ रही है और वह पवित्र तीर्थ के रूप में विकसित हो रहा है , वहीं पिकनिक स्पॉट के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है l जहां धर्म भावना से पूरित श्रद्धालुजन आश्रम स्थित मंदिरों में दर्शन पूजन हेतु जाते हैं, अपनी श्रद्धा भक्ति आस्था को जताते हैं, वहीं अवकाश के दिनों में आश्रम के बाजू में पिकनिक स्पॉट में पर्यटक फुरसत के क्षण बिताते हैं, पिकनिक का आनंद लेते हैं l छुट्टी के दिनों और पर्व उत्सवों में में यहां का माहौल देखते ही बनता है l गांव हो या शहर, कस्बा हो या नगर लोग अपनी व्यस्तता, तेज भागती जिंदगी से समय निकाल मन चीता करने के लिए यहां आ ही जाते हैं l इसमें स्कूल के बच्चे, कॉलेज के छात्र, कर्मचारी अधिकारी, मित्र मंडली, सगे संबंधी, परिवार के लोग अपने अपने समूह में होते हैं l  नास्ता खाना खाते हैं l कुछ यहीं खाना बनाते हैं, कुछ घर से लेकर आते हैं l नदी किनारे की अमरैया आम्रकुंज पर्यटकों को खूब भाते हैं l नदी का सुरम्य किनारा पर्यटकों को प्राकृतिक सुषमा का दिग्दर्शन कराते हैं l खेल कूद करते हैं l पसंद के खेल खेलते कूदते मौज मस्ती करते हैं l मनोरंजन के अवसर हाथ से नहीं जाने देते l

news 2
news 3

जब मंदिर परिसर में घेरा नहीं था, तब अमराई के घनी छांव में पर्यटक,  पिकनिक मनाने वाले पहुंच जाते थे l इससे दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी l शुरू शुरू में ऐसा हुआ। मंदिर हो या आश्रम शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता आवश्यक है l आश्रम में श्री राम जानकी मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर हैं l छत पर नंदी, शंकर पार्वती गणेश की विशाल प्रतिमा तथा राम भक्त शबरी का मंदिर है l इसीलिए अब घेरा डाल दिया गया है l पिकनिक स्पॉट उसके बाजू में है l रमणीक स्थल पर पिकनिक मनाने, घूमने, अवकाश के क्षणों को मनोनुकूल बनाने बहुतायत में लोग यहां पहुंचते हैं l रविवार या छुट्टी का दिन पर्यटकों से भरा रहता है l नदी के उस पार सिल्ली घाट में शक्ति सत्ती माता  के मंदिर सहित अन्य कई मंदिर हैं l वहां भी अमरूद और आम के सुंदर घने बगीचे हैं l पर्यटक वहां भी पहुंच मनोरम दृश्य का आनंद लेते हैं l पौष पूर्णिमा पर दोनों ओर परंपरागत विशाल मेला लगता है और सप्ताह भर के धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होते हैं l  इस पार से उस पार जाने के लिए एनीकट पुल बना है l उस पर अभी बड़ा ऊंचा पुल बन रहा है, निर्माणाधीन है l

news 4 1

नए साल का जश्न मनाने हर साल पर्यटक भारी संख्या में वहां पहुंचते हैं l पिकनिक स्पॉट उनसे भरा रहता है l इस साल भी वहां की निराली रौनक देखते ही बनेगी l अंचल में पर्यटकों का पसंदीदा स्थान तो यही है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!