Thursday, January 29, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeछत्तीसगढ़शारदीय नवरात्र पर जले आस्था के जोत जगह-जगह पंडालों में विराजी मां...

शारदीय नवरात्र पर जले आस्था के जोत जगह-जगह पंडालों में विराजी मां जगदम्बा

हनुमान मंदिर में 130 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित

N 2

ननकट्ठी: शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र सोमवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर विधि पूर्वक कलश स्थापना के साथ आरंभ हो गया। ग्राम ननकट्ठी सहित आसपास के गांवों में माता रानी की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं द्वारा पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है।

गांव के मुख्य चौक जैसे बाजार चौक, बावली चौक, सुधा आनंद चौक, सुभाष चौक, गौठान चौक और बस स्टेशन चौक पर दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा माता की प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया है। नौ दिनों तक इन पूजा पंडालों में आरती, भजन, कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठानों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

हनुमान मंदिर में 130 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित
ननकट्ठी के हनुमान मंदिर में इस वर्ष 130 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। इनमें से 26 फुलवारी ज्योति तथा 104 अखंड ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं। मां महामाया देवी की प्रतिदिन विधिपूर्वक पूजा की जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए प्रतिदिन मंदिर पहुंच रही है, जिसमें ननकट्ठी के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

हनुमान मंदिर महामाया नवरात्र समिति के सक्रिय सदस्यों में प्रमुख रूप से —
मिथलेश यादव (गुरू जी), संतोष साहु, उत्तम साहु, दिलीप साहु, महेश साहु, निर्भय साहु, मनोज साहु, लूकेश साहु, पोषण पटेल, रोहित पटेल, यशवंत लाल साहु, रमेश धनकर, पुप्पु साहू, शेखर साहू, बलराम साहू, चंद्रिका वर्मा, तेजपरताप धनकर (पंडा), कुमारी त्रिशा साहु सहित अन्य सदस्य माता की सेवा में पूरी श्रद्धा से योगदान दे रहे हैं।

07
N 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!