पोटिया शासकीय प्राथमिक शाला में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ कार्यक्रम
ननकट्ठी। शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया, संकुल पथरिया, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति नवप्रवेशी बच्चों में रुचि जागृत करना एवं पालकों को जागरूक करना रहा।
उत्सव के दौरान ग्राम पंचायत पोटिया के सरपंच नारायण निषाद, उपसरपंच गजेंद्र जोशी एवं सचिव शरद शिंदे द्वारा नन्हें बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर गणवेश एवं पुस्तिकाएँ वितरित की गईं।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश निर्मलकर सहित समिति के सभी सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सरपंच श्री निषाद ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने हेतु प्रेरित किया, वहीं सचिव श्री शिंदे ने स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा पाँचवीं में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
प्रधान पाठिका श्रीमती संतोषी निषाद ने पालकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षकगण श्रीमती लिलेश्वरी खरे, प्रीति गेंद्रे, संध्या परगनिहा, प्रतिमा दुबे, सरस्वती गालव एवं पंचायत प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। इस आयोजन ने विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहभागिता को एक नई ऊर्जा दी।










