Wednesday, March 18, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणननकट्ठी में कुपोषण मुक्त अभियान का आयोजन

ननकट्ठी में कुपोषण मुक्त अभियान का आयोजन

ननकट्ठी। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को स्वस्थ जीवन देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ननकट्ठी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम ननकट्ठी, बोड़ेगांव, रेवलीडीह, अरसनारा, बासीन, ढौर और खेदामारा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

49 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में कुल 49 बच्चे मध्यम एवं गंभीर कुपोषण की स्थिति में पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ननकट्ठी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती आशा बंसोड़ के नेतृत्व में इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में ग्राम ननकट्ठी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती संध्या ठाकुर, श्रीमती बिंदा धनकर, श्रीमती सुरेखा राजपूत सहित अन्य गांवों की माधवी, अंजू, वीणा, सरोजनी और बीना ने सक्रिय सहयोग दिया।

02 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!