ननकट्ठी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत आने वाले ननकट्ठी ग्राम पंचायत में इस बार भी महिलाओं का दबदबा देखने को मिला। कुल 3022 मतदाताओं में से लगभग 2550 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 2364 मत सही पाए गए। इस चुनाव में श्रीमती सुशील साहू ने 1113 मत हासिल कर 300 मतों से विजयी हुईं।
लगातार चौथी बार महिला सरपंच
ननकट्ठी ग्राम पंचायत में यह लगातार चौथी बार है जब किसी महिला को सरपंच बनने का अवसर मिला है। इस बार श्रीमती सुशील साहू ने पहली बार सरपंच पद संभालने का गौरव प्राप्त किया है। उनके सामने श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा, श्रीमती मिथिलेश्वरी निषाद, और श्रीमती अनिता निर्मलकर जैसी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, लेकिन सुशील साहू ने निर्णायक बढ़त बनाकर जीत हासिल की।

ग्रामीणों में उत्साह
चुनाव परिणाम घोषित होते ही ननकट्ठी के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। विजयी होने पर ग्रामवासियों ने जीत का ऐतिहासिक जश्न मनाया। ग्रामवासियों ने बाजे-गाजे के साथ पटाखे फोड़ कर व गुलाल से शराबोर कर दिए। विजय जुलूस में सबसे पहले श्रीमती सुशील साहू ने ग्राम हनुमान मंदिर तथा राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न ग्राम के मंदिर का पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। विजय रैली में गांव में घूम कर घर-घर से आशीर्वाद लिया।
विकास की नई शुरुआत
जीत के बाद श्रीमती सुशील साहू ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह जीत मेरे अकेले की नहीं, बल्कि पूरे गांव की जनता की जीत है। मैं आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगी और विकास के हर संभव प्रयास करूंगी।”
ग्राम पंचायत के 20 वार्डों में निर्वाचित पंच
इस चुनाव में ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों से निम्नलिखित पंच चुने गए:
1. श्रीमती सरिता निषाद (वार्ड क्रमांक 01)
2. संतराम ठाकुर (वार्ड क्रमांक 02)
3. श्रीमती कांती ठाकुर (वार्ड क्रमांक 03)
4. श्रीमती दुर्गेश्वरी पटेल (वार्ड क्रमांक 04)
5. सालिकराम पटेल (वार्ड क्रमांक 05)
6. श्रीमती भुनेश्वरी यादव (वार्ड क्रमांक 06)
7. बुद्धिसागर वर्मा (वार्ड क्रमांक 07)
8. टोकेश्वर धनकर (वार्ड क्रमांक 08)
9. रवि साहू (वार्ड क्रमांक 09)
10. श्रीमती हेमती साहू (वार्ड क्रमांक 10)
11. श्रीमती सरिता साहू (वार्ड क्रमांक 11)
12. प्रवीण साहू (वार्ड क्रमांक 12)
13. श्रीमती अशवंतीन सोबने (वार्ड क्रमांक 13)
14. नंदरानी राउत (वार्ड क्रमांक 14)
15. श्रीमती सुनीता निषाद (वार्ड क्रमांक 15)
16. श्रीमती लक्ष्मी निषाद (वार्ड क्रमांक 16)
17. श्रीमती आशा निषाद (वार्ड क्रमांक 17)
18. अयोध्या ढीमर (वार्ड क्रमांक 18)
19. श्रीमती द्रोपती राजपूत (वार्ड क्रमांक 19)
20. खोमेन्द्र निर्मलकर (वार्ड क्रमांक 20)










