Monday, January 26, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणनिषाद समाज की महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का हाथ

निषाद समाज की महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का हाथ

ननकट्ठी में जानकी महिला स्व-सहायता समूह ने दोना-पत्तल निर्माण कार्य की शुरुआत, समाज की एकजुटता से साकार हो रहा महिला सशक्तिकरण का सपना

आनंद साहू +91 9977213194

ननकट्ठी-  ग्राम ननकट्ठी स्थित छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के परिक्षेत्रीय कार्यालय में जानकी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा दोना-पत्तल निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर दोना-पत्तल निर्माण मशीन की पूजा-अर्चना पंडित चम्पेश शर्मा एवं राजू शर्मा द्वारा पारंपरिक विधि से संपन्न की गई।

01

कार्यक्रम में परीक्षेत्रीय अध्यक्ष टोपराम निषाद, सचिव महावीर निषाद, सह-सचिव सीताराम निषाद, डॉ. सगनूराम निषाद सहित अनेक समाजसेवी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरू, कोमल, महेश, यशवंत, संतुराम, धुर्वाराम, रामहू जैसे समाज के वरिष्ठजनों का योगदान सराहनीय रहा।

इस पहल के माध्यम से जानकी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब दोना-पत्तल निर्माण और विक्रय कर स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। यह पूरी योजना समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी निषाद के नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित हो रही है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती ठगिया बाई निषाद, सचिव भारती निषाद, ग्राम अध्यक्ष सरिता निषाद सहित समूह की सभी सक्रिय सदस्याएं—गायत्री, श्यामबाई, चमेली, सुनीता, आशा, चितरेखा, समुंद, तीजबती, आरती, चंदिका, अलनिया, रामेश्वरी और मनभा निषाद—ने अपने सहयोग से इस पहल को साकार किया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को समाज में नेतृत्व करने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना केवल आर्थिक स्वावलंबन का ही माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत व सराहनीय कदम है।

समाज के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, सामग्री सहायता और विपणन सुविधा जैसी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह आयोजन ग्रामीण अंचल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है।

image
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!