ननकट्ठी। ग्राम पंचायत भवन ननकट्ठी में 20 सितम्बर, शनिवार दोपहर 1 बजे महतारी सदन (30 लाख रुपये), गौरवपथ एवं बाजार स्थल सीमेंटीकरण का भूमिपूजन समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि), जितेन्द्र यादव (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन (अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग) करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में सुश्री प्रतिभा देवांगन (सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग) एवं घनश्याम साहू (मंडल अध्यक्ष भाजपा) सम्मिलित रहेंगे।
ग्राम पंचायत ननकट्ठी की सरपंच श्रीमती सुशील साहू ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।










