Monday, January 26, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणकार्यालय ग्राम पंचायत - ननकट्ठी जनपद पंचायत - दुर्ग, जिला - दुर्ग...

कार्यालय ग्राम पंचायत – ननकट्ठी जनपद पंचायत – दुर्ग, जिला – दुर्ग (छ.ग.)

बाजार नीलामी सूचना

एतद् द्वारा सर्वसाधारण एवं समस्त ठेकेदारों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत ननकट्ठी की साप्ताहिक बाजार की नीलामी वर्ष 2025-26 अर्थात 01.04.2025 से 31.03.2026 तक के लिए आम नीलामी दिनांक 29.03.2025, दिन- शनिवार, समय 12 बजे से, स्थान कार्यालय ग्राम पंचायत भवन ननकट्ठी में किया जावेगा अतः नीलामी के इच्छुक व्यक्ति अथवा ठेकेदार निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।

नीलामी के लिए आवश्यक शर्तें– 1. बाजार सप्ताह में दो दिन रविवार एवं गुरुवार को भरता है 2. निर्धारित अमानत राशि 50,000/-रुपए बोली के पूर्व जमा करने पर जमाकर्ता ही बोली में भाग ले सकता है। 3. बोली स्वीकृति के एक सप्ताह के अन्दर स्टाम्प पेपर में ठेकेदार के द्वारा इकरारनामा लिखकर देना होगा। 4. नीलाम के संबंध में किसी भी विवाद की स्थिति में ग्राम पंचायत का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 5. निर्धारित समयावधि में पूरी राशि जमा नहीं होने पर जमा की गई राशि जप्त मानी जायेगी और बाजार पुनः नीलाम की जायेगी। 6. नीलामी की आवश्यक शर्तें ग्राम पंचायत भवन में कार्यालयीन समय पर आकर देख सकते हैं।


श्रीमती सुशील साहू (सरपंच) ग्राम-पंचायत ननकट्ठी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!