Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणगुरु पूर्णिमा पर ज्ञानदीप को प्रणाम, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक का अभिनंदन

गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानदीप को प्रणाम, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक का अभिनंदन

सेवानिवृत्त शिक्षक नीलकंठ देवांगन बोले – ‘ऐसा सम्मान पहले कभी नहीं मिला’, विधायक सहित कई गणमान्य हुए उपस्थित

news pic 5

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कोड़िया के पंचायत भवन सभा कक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में ग्राम के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक नीलकंठ देवांगन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा थे, जिन्होंने स्वयं एक लंबे समय तक शिक्षकीय सेवा देकर समाज को दिशा दी है। उन्होंने नीलकंठ देवांगन को श्रीफल व साल भेंट सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा, “एक गुरु को गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की जनता की ओर से है।”
सम्मानित शिक्षक नीलकंठ देवांगन ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा, “शिक्षकीय सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी कई बार सम्मान मिला, लेकिन आज गुरु पूर्णिमा जैसे पुण्य अवसर पर अपने ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के समक्ष जो सम्मान मिला, वह मेरे लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है।”
इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लीमन साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, कोड़िया सरपंच श्रीमती जानकी प्रदीप साहू, बिरझापुर सरपंच एवं जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा संगठन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में नीलकंठ देवांगन ने अपनी लिखी पुस्तक विधायक एवं अन्य अतिथियों को भेंट की। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रदीप साहू (सरपंच पति) द्वारा किया गया।

news pic 6
news pic
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!