Wednesday, January 28, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणग्रामीण साहू समाज महिला प्रकोष्ठ गठन

ग्रामीण साहू समाज महिला प्रकोष्ठ गठन

ननकट्ठी- ग्रामीण साहू समाज, साहू भवन ननकट्ठी में अध्यक्ष रवि साहू की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन अंतिम में सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। जिसमें ग्रामीण साहू समाज महिला प्रकोष्ठ के संयोजिका श्रीमती रेखा साहू, सह-संयोजिका श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, सचिव श्रीमती सकुन साहू, संगठन सचिव श्रमती लक्ष्मी साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्रीमती भुनेश्वरी साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हेमती साहू, मीडिया प्रभारी श्रीमती सरिता साहू को मनोनित किया गया। साहू समाज की महिला पहली बार इतनी अधिक संख्या में उपस्थित थे

02

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुशील साहू ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की संगठन पर जोर देते हुए कहा कि पहले साहू समाज का संगठन बहुत कमजोर था महिलाओं की कोई भागीदारी नही रहता था, लेकिन यह पहली बार है जिसमें महिलाएं इतनी अधिक संख्या में उपस्थित है और आगे आकर संगठित समाज का परिचय दिया, ऐसे ही समाज का संगठन को बनाये रखने की बात कही गई।

इस अवसर पर सचिव गुलाब साहू , सह सचिव लोकेश साहू, कोषाध्यक्ष श्री अर्जुन साहू, युवा प्रकोष्ठ से लोकेश साहू, गिरीश साहू ,कैलाश साहू , गौरव साहू, पदाधिकारी के साथ,अशोक साहू, किशोर साहू, यशवंत साहू ,प्रहलाद साहू , खोमेंद्र साहू, अंगद साहू, राजा साहू, श्रीमती नारायणी साहू, रेश्मा साहू, जासो साहू दसोदा साहू रमशिला साहू के साथ गांव के साहू समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन समाज के विकास के संकल्प और मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

image 51
image 52
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!