Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणग्राम ननकट्ठी में 266 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित

ग्राम ननकट्ठी में 266 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित

ग्राम ननकट्ठी में नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया है। शक्ति आराधना में पूरा गांव डूब चुका है। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर, चंडी मंदिर और दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ 266 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। घट स्थापना के दिन से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जो देवी भक्ति में लीन होकर पूजा-पाठ कर रहे हैं।

हनुमान मंदिर में 128 ज्योति कलश की रोशनी
ग्राम ननकट्ठी के हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थित मां महामाया देवी की भव्य प्रतिमा के समक्ष 128 मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए हैं। इनमें 16 फुलवारी और 112 अखंड ज्योति शामिल हैं। इस आयोजन में मिथलेश कुमार यादव, संतोष साहू, रमेश धनकर, घसिया राम साहू, उत्तम साहू, दिलीप कुमार साहू, बलराम साहू, महेश कुमार साहू, तेज प्रताप धनकर, लाला साहू (पंडा), संजय साहू, मनोज साहू, पप्पू साहू, मयंकबन गोस्वामी, लुकेश साहू, कुमारी तृषा साहू सहित कई श्रद्धालु दिन-रात माता की सेवा में हैं।

07 1

शीतला माता मंदिर में 59 ज्योति कलश की आस्था
गांव के शीतला माता मंदिर में 59 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए, जिनमें 22 फुलवारी और 37 अखंड ज्योति शामिल हैं। जय मां शीतला सेवा समिति के सदस्य जनक लाल पटेल, समयलाल निषाद, रामनाथ ढीमर, पुनीतराम धनकर, भागीरथी साहू, शत्रुहन लाल निषाद सहित अन्य भक्त मंदिर की सेवा में लगे हुए हैं। साथ ही, गांव के सभी मंदिरों व घरों में स्थापित ज्योत-जवारा की पूजा करते हुए माता की सेवा में भक्ति गीतों का आयोजन किया जा रहा है।

चण्डी माता मंदिर में 35 और दुर्गा मंदिर में 4 ज्योति कलश प्रज्जवलित
गांव के चण्डी माता मंदिर में 35 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए, जिनमें 12 फुलवारी और 23 अखंड ज्योति हैं। मां चण्डिका समिति के सदस्य सालिकराम निषाद, बीरेन्द्र यादव, भाग्यवान निषाद, हितेश यादव, धन्नू धनकर, योगेश निषाद सहित अन्य भक्त माता की सेवा में लगे हुए हैं। वहीं, बस स्टैंड स्थित दुर्गा माता मंदिर में 4 अखंड ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए, जिनकी देखरेख लोकेश साहू और उनके परिवार द्वारा की जा रही है।

Untitled 5
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!