महतारी सदन और गौरवपथ का भूमिपूजन, समाज भवनों व पुल निर्माण से गाँव की तकदीर सँवरेगी
ननकट्ठी। ग्राम पंचायत ननकट्ठी में शनिवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। यहाँ महतारी सदन (30 लाख रुपये) और स्कूल से बाजार चौक तक गौरवपथ (10.40 लाख रुपये), बाजार स्थल का सीमेंटीकरण (30 लाख रुपये) निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि “सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है, प्रत्येक गांव में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।” उन्होंने बताया कि साहू समाज भवन हेतु 10 लाख और आदिवासी समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही दुर्ग–धमधा मार्ग पर ननकट्ठी नाला में 6 करोड़ 55 लाख रुपये तथा समोदा नाला में 9 करोड़ 75 लाख 59 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।
विधायक ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
धरती मां का सम्मान है भूमिपूजन – जनपद अध्यक्ष
जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ने कहा कि भूमिपूजन धरती मां का सम्मान है और यह विश्वास दिलाता है कि पंचायत क्षेत्र में विकास निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुशील साहू ने स्वागत भाषण में गांव में हो रहे कार्यों की जानकारी दी और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति जितेन्द्र यादव, जनपद सदस्य सुश्री प्रतिभा देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनश्याम साहू, श्रीमती पूर्णिमा दिलीप वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला पंचगण श्रीमती सरिता निषाद, कांती ठाकुर, दुर्गेश्वरी पटेल, भुनेश्वरी यादव, हेमती साहू, सरिता साहू, नंदरानी राउत, अश्वंतिन सोबने, लक्ष्मी निषाद, आशाबाई निषाद, द्रोपती राजपूत एवं पुरुष पंचगण संतराम ठाकुर, महेश कुमार पटेल, प्रवीण कुमार साहू, खोमेन्द्र कुमार निर्मलकर भी मौजूद रहे। साथ ही पंचायत सचिव बेनलाल निषाद, रोजगार सहायक श्रीमती चमेली ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर नरसिंह निषाद और जानिक साहू ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।
समाज के वरिष्ठों का भी रहा सहयोग
इस मौके पर पूर्व सरपंच श्रीमती केशर गौर, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रिका वर्मा, पं. चंपेश्वर शर्मा, पूर्व उपसरपंच बलराम साहू, निषाद महिला समाज जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी निषाद, डॉ. सगनू राम निषाद, सोहन लाल वर्मा, ठाकुर राम ठाकुर, सुखितराम निषाद, शत्रुहन साहू, पत्रकार आनंद साहू, रविसेन, लोकेश्वर सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का सम्मान सरपंच श्रीमती सुशील साहू एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मिथलेश ठाकुर ने किया।












