Thursday, January 29, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणचिरायु योजना: ननकट्ठी में 39 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6 का इलाज...

चिरायु योजना: ननकट्ठी में 39 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6 का इलाज और 2 रेफर

ननकट्ठी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत ग्राम ननकट्ठी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में दूसरी बार 0 से 6 वर्ष तक के 39 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान 5 बालक और 3 बालिकाएं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाई गईं। इनमें से 3 बालक और 3 बालिकाओं का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि 2 बालकों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान आर.बी.एस. टीम के प्रभारी डॉ. अभिषेक साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा राजपूत मौजूद रहे। चिरायु योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जिससे जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा उचित इलाज से वंचित न रहे और सभी को स्वस्थ व समृद्ध भविष्य मिले।

image 53
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!