किसानों को खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों की उन्नत तकनीक के संबंध में दी जा रही है जानकारी
ननकट्ठीः भारत सरकार के “विकसित कृषि संकल्प अभियान” प्रचार रथ गुरुवार को ग्राम पंचायत ननकट्ठी पहुंचा। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा, जिसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा परीक्षण, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों- बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा से आए किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ प्रतिविकास अधिकारी विकासखंड दुर्ग नवीन खोबरागड़े के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इसमें प्रतिविकास अधिकारी श्रीमती नीलीमा राजपूत, ग्रामीण प्रतिविकास अधिकारी नीतिश गावड़े, उद्यान विस्तार अधिकारी अनुप्रिया ठाकुर, मत्स्य निरीक्षक श्रीमती हर्षिता साहू, तथा बीमा प्रतिनिधि (एचडीएफसी अर्गाे) छोटे लाल कुशवाहा शामिल रहे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार गड़पायले, डॉ. एस. के. थापक, डॉ. यामिनी बघेल, डॉ. भारती साव, डॉ. यामिनी बघेल एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ममता चौधरी ने किसानों को खरीफ फसल की तैयारी, मृदा परीक्षण के महत्व, उन्नत बीजों के चयन और कीट नियंत्रण की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

किसानों को धान की उन्नत किस्मों, साथ ही उड़द, अरहल, मसूर जैसी दलहनी फसलों को अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही, पशुपालन विभाग के अधिकारी ने मछली पालन, मुर्गी पालन जैसे वैकल्पिक कृषि व्यवसायों पर जानकारी दी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती सुशील साहू, उपसरपंच रवि साहू और जनपद सदस्य सुश्री प्रतिभा देवांगन, पंच बुद्धिसागर वर्मा, पंच संतराम ठाकुर, पंच टोकेश्वर धनकर, डॉ. किशोर साहू और आस पास गांव से अधिक संख्या में किसान शामिल रहे।










