प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय भिलाई सेवा केंद्र ने 1 अप्रेल को शिवधाम कोड़िया में शिव ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित प्रभु रत्नों सरपंच एवं पंचों का संकल्प पट्टा, स्लोगन पट्टिका, प्रभु प्रसाद भेंट कर सम्मान किया l सम्मान पाने वालों में सरपंच जानकी साहू, उपसरपंच मंजू निषाद, सुषमा जांगड़े, सुनील बंधे, लता बंजारे, दिलेश्वर सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, जयकिशन वर्मा, संगीता वर्मा, गीता जैन, देवकी वर्मा, संतोषी धीवर, पीतांबर निर्मलकर, बुद्धि सागर साहू, गंगा देवांगन, बनवारी साहू, ईश्वर देशलहरा, ऋषभ वर्मा, हेमलता साहू, ललिता पटेल, बेदकुमारी ध्रुव एवं साहू समाज के अध्यक्ष प्रदीप साहू थे l

ध्वजारोहण पश्चात समारोह की मुख्य अतिथि राजयोग भवन सेक्टर 7 भिलाई की इंद्राणी बहन ने नव निर्वाचित प्रभु रत्नों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते उन्हें ग्राम के चहुंमुखी विकास में अपना श्रेष्ठ देने की प्रेरणा दी l परम कल्याणकारी त्रिमूर्ति परमात्मा के दिव्य अवतरण एवं उनके दिव्य कर्तव्यों का बोध कराते दिव्य ज्ञान का अमृत पान कराया l जीवन को श्रेष्ठ बनाने विक्रमों से मुक्ति का उपाय भी बताया l सेवा केंद्र की गायत्री बहन ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मानवता की सेवा में समर्पित अंतर्राष्ट्रीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जहां नैतिक और चारित्रिक उत्थान के मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण हेतु निःशुल्क शिक्षाएं दी जाती है की जानकारी देते अपने हर कर्म प्रभु स्मृति में करने, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से बचने, जीवन को आनंदमय बनाने की प्रेरक सीख दी l सरपंच जानकी साहू, उपसरपंच मंजू निषाद एवं प्रदीप साहू ने भी अपने विचार रखे l
लोक गायक रमेश रावटे एवं डॉ नीलकंठ देवांगन ने लोकगीतों, भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को खुशनुम बना दिया l कु. निधि रावटे ने अतिथियों के स्वागत में मोहक नृत्य प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का संचालन ब्र. कु. संतोष भाई ने किया l इस अवसर पर भिलाई सेवा केंद्र से ब्रह्माकुमारी बहनें कल्याणी, निरुपमा, शोभा कल्पना, ब्रह्माकुमार भाई दामन, ढालसिंह, कमलेश चोपड़ा, संजय दत्ता, श्याम धनवानी, प्रेमलाल, बलराम, संतोष, स्थानीय शाखा के ब्र. कु. भाई बहनों सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l












