Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
Homeग्रामीणग्रामीणों संग हर्षाेल्लास से मनाई होली

ग्रामीणों संग हर्षाेल्लास से मनाई होली

सरल, सहज और आत्मीय सरपंच से मिलने उमड़ा जनसैलाब

IMG 20250315 WA0004

ननकट्ठी- होली के रंगों में सराबोर ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। ग्राम ननकट्टी सरपंच सुशील साहू ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। सरपंच सुशील साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।

होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने सरपंच के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया। पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!