Wednesday, January 28, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
HomeBlogतकनीकी मार्गदर्शन देकर कृषकों को दिया जा रहा विभागीय योजनाओं का लाभ

तकनीकी मार्गदर्शन देकर कृषकों को दिया जा रहा विभागीय योजनाओं का लाभ

किसान अंकित तिग्गा जैविक खेती कर कमा रहे अच्छा मुनाफा

image 9

जशपुरनगर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को संबंधित विभागों द्वारा शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के उदेदश्य से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कृषि विभाग तकनीकी मार्गदर्शन देकर मनोरा विकासखण्ड के ग्राम मधवा निवासी कृषक श्री अंकित तिग्गा को जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत लाभ दिया गया है। श्री तिग्गा को जैविक खेती की प्रेरणा कृषि विभाग से मिला। साथ ही उन्हें समय-समय पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण व जानकारी भी मिला। श्री अंकित ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर जैविक खाद निर्माण, उसका उपयोग, जैविक पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक कीट नियंत्रण के उपाय का अपनाया।

image 10

कृषक श्री तिग्गा ने बताया कि उनका कुल 0.614 हेक्टर रकबा है, जिसमें से वे 0.400 हेक्टर में जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रसायन युक्त खेती की तुलना में जैविक खेती से उन्हें अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि रसायन युक्त खेती से भूमि कठोर हो जाती थी, लागत भी अधिक लगती थी, रासायनिक युक्त आनाज मिलता था। भूमि की भौतिक रासायनिक एवं जैविक दशा खराब हो जाती थी।
कृषि विभाग से कृषक श्री अंकित तिग्गा को अम्बीका पैडीवीडर, हैण्ड स्प्रेयर, जैविक खाद, जैविक पोषक तत्व, जैविक कीटनाशक दवा तथा जुताई रोपाई हेतु अनुदान सहायता राशि मिला है। कृषक श्री तिग्गा ने कृषि विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ खेती के लिए सहायता राशि मिलने से खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!