Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
HomeBlogकोरिया बना स्वास्थ्य सुरक्षा का मॉडल

कोरिया बना स्वास्थ्य सुरक्षा का मॉडल

जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की मॉनीटरिंग से आयुष्मान कवरेज 106% के पार

कोरिया- देशभर में गरीब व जरूरतमंदों को बेहतर इलाज की सुव‍िधा देने के उद्देश्‍य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुषमान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत आयुष्‍मान कार्ड बनवाकर 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लगातार गरीब व जरूरतमंद तबकों के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।

बैकुंठपुर के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े और भरतपुर- सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के प्रयासों के कारण ही जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ की पदस्थापना हुई है और सुविधाएं मुहैया होने लगी है।

image 6

मेहनत, मॉनिटरिंग और सक्रियता
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की सतत मॉनीटरिंग, प्रशासन की सक्रियता और जनभागीदारी के कारण जिले में 94.6% आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 106.3% परिवार इस योजना के तहत कवर हो चुके हैं।जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले में 2.76 लाख राशन कार्डधारी परिवारों में से 2.61 लाख को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा, जिले के 45 ग्राम पंचायतों (134 गांवों) में 95% से अधिक कवरेज पूरा कर लिया गया है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में मिशन मोड पर चला अभियान
स्वास्थ्य विभाग की नियमित समीक्षा बैठकें और गांव-गांव लगाए गए शिविरों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अभियान की अगुवाई करते हुए सुनिश्चित किया कि हर पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिले।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर कहा
हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों गरीब परिवारों की चिकित्सा सुरक्षा का प्रमाण है।

इसके अलावा आरोग्यम मिशन के तहत निकुष्ट उन्मूलन अभियान भी चलाया जा रहा है साथ ही आरोग्यम शिविर में 6500 से अधिक महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों की जांच, उपचार भी किया गया है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान के अलावा लगातार शिविर और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष काउंटर स्थापित करने से योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंच सका।

image 7
image 8

आयुष्मान कार्ड के मुख्य लाभ
बीपीएल परिवारों को 5 लाख और एपीएल परिवारों को 50 हजार तक का मुफ्त इलाज।1300 से अधिक बीमारियों का कैशलेस उपचार। सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा है।

कोरिया की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए मिसाल
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मेहनत और नियमित मॉनीटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के कारण कोरिया जिला स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस उपलब्धि ने कोरिया को प्रदेशभर में स्वास्थ्य योजना क्रियान्वयन का मॉडल जिला बना दिया है और इस तरह पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!