Sunday, February 1, 2026
https://nbnews.co.in/wp-content/uploads/2025/09/patti-scaled.png
HomeBlogप्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत " ग्राम पंचायत बोड़ेगांव के पंच...

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत ” ग्राम पंचायत बोड़ेगांव के पंच द्वारका देवांगन द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेगांव में करवाया हलुआ एवं पूड़ी का न्यौता भोज”, बच्चों ने ग्रहण किया स्वादिष्ट व  पौष्टिक भोजन, हुए हर्षित एवं पोषित

img 20241017 wa00108924425692446106052
img 20241017 wa00074153838294883922614
img 20241017 wa00051767872540130908522

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेगांव में *प्रधानमंत्री पोषण शक्ति  योजना* के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को *जनप्रतिनिधि /सामुदायिक भागीदारी* के  बदौलत और अधिक पोषण युक्त बनाने की अभिनव पहल की योजना *“न्योता भोजन”* के अंतर्गत  दिनांक *17/10/2024*  गुरुवार को ग्राम पंचायत बोड़ेगांव के पंच द्वारका देवांगन द्वारा हलुआ एवं पूड़ी का न्यौता भोज करवाया गया।शासकीय बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन के  अतिरिक्त पोषक भोजन प्रदाय करने हेतु जारी निर्देशानुसार शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति हेतु सबके प्रयासों से प्रदान की जाने वाली सामग्री में शाला के लिए पूर्ण भोजन ,कक्षा विशेष के लिए पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पोषण आहार होने का मार्गदर्शन शाला की प्रधान पाठक श्रीमती नीतू बागड़े एवं श्री शर्मा सर जी द्वारा किया गया । जिसे शाला के रसोइयों के द्वारा बनाकर बच्चों को परोसा गया।सामुदायिक सहभागिता से प्राप्त की गई खाद्य सामग्री उस क्षेत्र के खान पान की आदत के अनुसार होने की जानकारी भी दी गई।

*इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोड़ेगांव के पंच व शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष द्वारका देवांगन, देव कुमार सिन्हा, पंच होरी दास मानिकपुरी, प्रधान पाठक श्रीमती नीतू बागड़े एवं श्री बृजेंद्र नाथ मिश्रा सर एवं शिक्षक श्री प्रताप सिंह धनकर, श्री सोहनलाल मरकाम,श्रीमती ललिता ठाकुर श्रीमती अनीता मिश्रा, श्री विमल राज भारती, श्रीमती अपर्णा चोपड़ा,श्रीमती राधिका रमन सिन्हा, सुश्री राखी रणदिवे उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!